फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में दिनदहाड़े हमलावरों ने बाइक सवार शिक्षक को गोली मारी, हालत गंभीर

Sat, 11 May 2019 05:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल शिक्षक और पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षक को हमलावरों ने गोली मार दी। परिजन घायल शिक्षक को जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण शिक्षक को आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थाना नारखी के गांव फतेहपुरा निवासी कोमलपाल कुशवाह (46) डोरसा स्थित मुन्नीदेवी पब्लिक हाईस्कूल में शिक्षक हैं। शनिवार को स्कूल से घर लौट रहे थे। जैतपुर फतेहपुरा मार्ग पर डेरा बंजारा वाले मोड़ पहले से खड़े दो लोगों ने कोमलपाल पर फायरिंग कर दी। 

बाइक सवार कोमल पाल सिंह के पीठ में गोली लग गई। गोली लगते ही वो बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। बताया जाता है कि गोली लगने से घायल कोमल पाल हमलावरों से बचने के लिए खेतों की ओर भागे। हमलावर उन पर फायरिंग करते रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

शिक्षक की हालत गंभीर

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण बचाने को दौड़ पड़े। तभी हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पाकर परिजन पहुंच गए। घायल शिक्षक को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से शिक्षक को आगरा रेफर कर दिया गया। 

सूचना पर नारखी क्षेत्र के एसएसआई रामबाबू मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षक के पीठ में गोली लगी है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें