फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: स्कूल जा रही शिक्षिका पर हमला, बाइक सवारों ने चलाई गोली, बाल-बाल बची

Fri, 26 Jul 2019 11:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
शिक्षिका से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार दो युवकों ने उन पर गोली चलाई। गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


शिक्षिका दीपा सिंह अवागढ़ के प्राथमिक विद्यालय पुनहैरा में कार्यरत हैं। वो निधौली कलां में किराये के मकान में रहती है। शुक्रवार सुबह वो अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। अवागढ़-जलेसर मार्ग पर नगला गरीब के समीप बाइक सवारों उन पर गोली चला दी। 

गोली शिक्षिका की स्कूटी में जा लगी। घटना के बाद वो स्कूटी सहित सड़क पर गिर पड़ीं। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े, जिन्हें देखकर हमलावर से फरार हो गए। पीड़ित शिक्षिका ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिक्षिका ने बताया कि उसकी ससुराल राजस्थान में है। ससुराल वालों से उनका विवाद चल रहा है। हमलावर कौन थे और उन पर गोली क्यों चलाई ? पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें