छत रेस्तरां पर चल रहे हुक्का बार को बंद कराए जाने के अगले दिन ही फतेहाबाद रोड पर सरेआम हुक्का बार चलते रहे। इनके संचालक इतने बेखौफ हैं कि दोपहर में भी बार में भीड़ जमा कर रखी थी।
ताज के पास एक मॉल में चल रहे हुक्का बार में मेज पर हुक्के रखे थे। अमर उजाला टीम ने इन्हें कैमरे में कैद किया। संक्रमण के खतरे के बेखकर लोग इन्हें गुड़गुड़ा रहे थे।
संबंधित खबर- छत पर बने रेस्तरां की आड़ में हो रहा था यह काम, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा
यह हुक्का बार एक कैफे के नाम से चलता है। इसमें लोगों के नाचने का भी इंतजाम है। दोपहर तीन बजे अमर उजाला टीम यहा पहुंची। अंदर 10-12 लोग पहले से मौजूद थे। धुएं के छल्ले उड़ाए जा रहे थे। एक एक कर और भी लोग आ रहे थे। एक कर्मचारी इनसे पैसे ले रहा है। कुछ लोग सोफे पर बैठे हैं। हुक्केअलग अलग जगह मेजों पर रखे हैं। एक -एक को उठाकर लोग गुड़गुड़ा रहे हैं।