फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन पर प्रदेश में अलर्ट: डीजीपी

Sun, 21 Feb 2016 02:01 AM IST
आगरा ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पुलिस मुखिया जावीद अहमद का कहना है कि जाट आंदोलन को देखते हुए यूपी पुलिस सतर्क है। पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आगरा जोन में सबसे ज्यादा चौकसी मथुरा में रखी जा रही है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में शनिवार दोपहर आगरा जोन की अपराध समीक्षा के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि हरियाणा में हिंसा की जानकारी मिलते ही प्रदेश में आवश्यक कदम उठाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जाट संगठनों के नेताओं के संपर्क में रहें। अगर कहीं हंगामा-प्रदर्शन किया जाता है, तो रास्ता जाम न हो। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने बताया कि जाट बहुल जिलों में खास तौर से चौकसी रखी जा रही है। प्रदेश में बढ़ते सांप्रदायिक झगड़ों के सवाल पर कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले लोग सांप्रदायिक गुंडों के रूप में चिह्नित किए जाएंगे। उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि डायल 100 योजना 15 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। इसमें घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी। इसके लिए अलग से गाड़ियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

डीजीपी बाेले-
1- डायल 100 पंद्रह अगस्त से पूरे प्रदेश में शुरू कर दी जाएगी।
2- माहौल बिगाड़ने वाले लोग सांप्रदायिक गुंडों के रूप में चिह्नित होंगे।
3- प्रदेश में अगले 15 दिनों के लिए पैदल पुुलिसिंग का अभियान चलेगा।
4- साइबर क्राइम की जांच के लिए पुलिस को स्पेशल ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।
5- सड़क पर अतिक्रमण मिला तो संबंधित थानेदारों पर होगी कार्रवाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें