फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का झगड़ा बन गया बवाल, पथराव-फायरिंग से फैली दहशत

Wed, 10 Jan 2018 12:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुदामापुरी कालोनी में दो पक्षों के बीच मकान को लेकर चले आ रहे विवाद में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बवाल हो गया। पहले पथराव हुआ। इसके बाद गोली भी चलाई गई। पत्थर लगने से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तीन लोग हिरासत में ले लिए गए हैं। कालोनी में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


यह विवाद सुदामापुरी के सम्मान सिंह और चंदन नगर के किशन के बेटे धन्नो के बीच है। पास के मकान पर दोनों अपना हक जताते हैं। कब्जे के लिए पहले भी लड़ चुके हैं। मंगलवार सुबह धन्नो अपने साथियों के साथ सुदामापुरी में सम्मान सिंह के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने आते ही हमला कर दिया। वे लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आए थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक पक्ष ने हमले के बाद जवाबी हमला किया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हुआ। थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज भी सुनी गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के छह लोग घायल बताए गए हैं। पुलिस के पहुंचते ही सभी भाग गए। सम्मान सिंह पक्ष का कहना है कि गोलियां धन्नो पक्ष ने ही चलाई।
विज्ञापन


बाद में सम्मान सिंह पक्ष की तहरीर पर धन्नो, टिंकू, भूरा, सौरभ, हेमंत के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने बलवे और जानलेवा हमला का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धन्नो को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें