फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार बीघा जमीन के लिए हुई थी बुजुर्ग की हत्या, भाई-भतीजे पर आरोप

Fri, 05 Jan 2018 08:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
विज्ञापन
मृतक के परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खोड़ इटियाली गांव में किसान श्रीदयाल सिंह की गत 17 दिसंबर को की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि यह वारदात उनके चचेरे भाई और भतीजे ने साढे़ चार बीघा जमीन के लिए की थी। 
विज्ञापन


सीओ बाह सत्यम कुमार ने गांव पहुंचकर मामले में परिवारीजनों से पूछताछ की है। खोड़ इटायली गांव निवासी श्रीदयाल बघेल पुत्र रघुवंशी होलीपुरा हनुमान मंदिर के पास चंबल नहर के किनारे बने घर में परिवार समेत रहते थे। गत 17 दिसंबर को सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह सुबह उठे और जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो उन्हें गोली मार दी गई थी। 

परिवारीजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पर, इलाज के दौरान होश में आने पर श्रीदयाल ने चचेरे भाई सतीश और भतीजे ललित पर हमले का आरोप लगाया। उनके मुताबिक चाचा मुन्ना लाल के हिस्से की साढे़ चार बीघा जमीन नाम न करने के विवाद में उन पर यह हमला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की जा रही तलाश

दो दिन पहले उपचार के दौरान श्रीदयाल की मौत हो गई। एसओ बाह विजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों हमलावरों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला तरमीम कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
श्रीदयाल के पिता रघुवंशी के भाई मुन्ना लाल की शादी नहीं हुई है। वे साधु बन गए हैं। उनके हिस्से की साढे़ चार बीघा जमीन के कब्जे के लिए आरोपी सतीश और श्रीदयाल में मारपीट भी हुई थी। तब से मुन्ना लाल श्रीदयाल के परिवार के साथ रह रहे थे। 

आरोप है कि हमलावरों की ओर से राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है। मृतक की मां राजवती और पुत्र प्रदीप ने बताया कि राजीनामा न करने पर पूरे परिवार को ठिकाने लगाने की धमकी दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें