फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पूरे करने को बैंक मैनेजर के लड़के ने बनाया लुटेरों का गैंग, 15 दिन में ही कीं इतनी वारदात

Sat, 06 Jan 2018 10:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पीसी में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महंगे शौक पूरे करने के लिए बैंक मैनेजर का बेटा लुटेरा बन गया। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंग बनाया और दनादन लूट-छिनैती की वारदात शुरू कर दीं। शुक्रवार को पुलिस ने इस गैंग के छह बदमाशों को धर दबोचा।   
विज्ञापन


आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने शुक्रवार को शहर में मोबाइल और पर्स लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस गैंग में शामिल छह बदमाशों को धर दबोचा है। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि लुटेरों का ये गैंग अमन प्रकाश, चाहत और हर्ष ने बनाया था। 

अमन के पिता आगरा के संजय प्लेस स्थित एसबीआई में डिप्टी मैनेजर हैं। वह 12वीं का छात्र है। वहीं चाहत के नाना एक दरगाह पर सेवा करते हैं। पुलिस का कहना है कि गैंग ने 1 जनवरी को सुल्तान गंज पुलिया पर लूट के प्रयास के दौरान गोली मारी थी। इसके बाद इनकी धरपकड़ तेज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद माल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि ये तीनों दोस्त चोरी किए गए मोबाइल बेचकर मिले पैसे और लूट की रकम से अपने महंगे शौक पूरे करते थे। बीते 15 दिन में ही इन्होंने 20 से ज्यादा वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस ने लुटेरों के पास से कई मोबाइल बरामद किए। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी ने बताया कि लूट के बाद ये गैंग जवाहर पुल के निचले हिस्से में पार्टी मनाता था। वारदात करने के बाद ये यहीं छिपते भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें