फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मासूम शिवाय की मौत का खौफनाक VIDEO आया सामने, पीछे से बाइक में टक्कर मारता दिखा ट्रक

Wed, 25 Nov 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के श्यामो मोड़ पर ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती का सात माह का बेटा शिवाय की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार होता दिख रहा है।
 
विज्ञापन
हादसे का सीसीटीवी - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के श्यामो मोड़ के पास रविवार को ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनके मासूम बच्चे के साथ हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया। हादसे में सात माह के बच्चे शिवाय की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसकी मां रश्मि देवी का पैर ट्रक के पहिये से कुचल गया, जबकि पिता सतेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




परिजन ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। निबोहरा के रामगढ़ निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को उनके भतीजे सतेंद्र सिंह पत्नी रश्मि देवी और बेटे शिवाय को बाइक से लेकर शहीद नगर स्थित चिकित्सक के यहां से दवा दिलाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 3:45 बजे श्यामो मोड़ के पास आगरा की ओर से आ रहे राजस्थान नंबर के ओवरलोड ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवाय की मौके पर मौत हो गई। सतेंद्र और रश्मि का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन ने ट्रक चालक और परिचालक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें