हाथरस के चंदपा की घटना में फोरेंसिक जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पांच वैज्ञानिकों की टीम ने इसकी रिपोर्ट हाथरस पुलिस को भेज दी है। इससे पहले युवती के मेडिकल परीक्षण में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी।
मेडिकल परीक्षण के दौरान बनाई गई स्लाइड और मृतक युवती के कपड़े परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आए थे। इस मामले में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Dr Yogita Gautam Murder Case: प्रेमिका के हत्यारोपी डॉक्टर विवेक को सजा दिलाने की तैयारी, चार्जशीट दाखिल
इस कारण पुलिस के आला अफसरों ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला के संयुक्त निदेशक डॉ. एके मित्तल से कहा था कि जांच प्राथमिकता पर कराई जाए। उन्होंने ऐसा ही किया। एडीजी जोन अजय आनंद ने बताया कि फोरेंसिक जांच में साफ हो गया है कि युवती के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। इसी के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा।