फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी हवालात में दो बंदियों में चले ब्लेड

Fri, 29 May 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल से पेशी पर दीवानी लाए गए बंदियों में गुरुवार की सुबह घमासान हो गया। हत्यारोपी बंदी ने लेनदेन के विवाद को लेकर दूसरे बंदी को ब्लेड मारकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी ब्लेड मार लिए। इस पर अन्य बंदियों में भी जमकर लात-घूंसे चले। पुलिसकर्मियों ने बंदियों को अलग किया। उनका मेडिकल कराया। बाद में दोनों बंदियों ने आपस में सुलह भी कर ली।
विज्ञापन


जिला जेल से सुबह करीब दस बजे पीसीआर वैन से 35 बंदियों को दीवानी लाया गया था। इनमें राजपुर चुंगी का रहने वाला बंदी अमित तोमर और नगला पदी का रहने वाला अजीत भी शामिल थे। हवालात में दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद दोनों में मारपीट हो गई। इसी बीच हत्यारोप में बंद बंदी अजीत ने अमित के चेहरे पर ब्लेड मारकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उसने खुुद को भी ब्लेड मार लिए। हवालात में चीखपुकार मच गई। अन्य बंदियों में भी लात-घूंसे चलने लगे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बंदियों को काबू में किया। इसके बाद दोनों घायल बंदियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के बाद मेडिकल कराया गया। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि बंदी ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि आपस में लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।

हवालात में ब्लेड कहां से आया
दीवानी की हवालात में बंदियों तक ब्लेड कैसे पहुंचा। जबकि जेल में बंदियों को किसी तरह की धारदार चीज नहीं मिल सकती है। जिला जेल के अधीक्षक संतलाल यादव ने बताया कि दोनों बंदियों के बीच विवाद हुआ था। यहां उनकी बैरक बदल दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें