फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से फरार शूटर मुंसाद दिल्ली में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कारागार से होली के दिन भागे चार बंदियों में से शूटर मुंसाद को दिल्ली में पुलिस ने पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक एक मुठभेड़ के दौरान उसकी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिला कारागार से होली के दिन 13 मार्च की शाम आजीवन कारावास का सजायाफ्ता डाक्टर राजेंद्र पुत्र निवासी अल्मोड़ा उत्तराखंड, नकली नोट के मामले में सुनील कुमार पुत्र करोड़ी गांव अटरिया थाना आटा जालौन, शामली का शूटर मुंसाफ पुत्र शाहदीन और रेप के मामले में बंदी योगेश पुत्र शंकर लाल जेल की दीवार फांदकर भाग गए।

जेल से बंदी भागने के मामले में तत्कालीन जेल अधीक्षक व जेलर के साथ ही कई कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। करीब तीन माह पूर्व फिरोजाबाद निवासी बंदी योगेश ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। वहीं बंदी अभी भी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


गुरुवार को दिल्ली में पुलिस ने एक मुठभेड के दौरान शूटर मुंसाद को गिरफ्तार कर लिया है। डिप्टी जेलर रामदास ने बताया कि मुंसाद की गिरफ्तारी की सूचना मिल चुकी है। उस पर कई राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें