फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कागजात के पकड़े गहने, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
गहने
विज्ञापन
मैनपुरी। वाणिज्य कर टीम ने बिना कागजों के आगरा से लाए जा रहे 400 ग्राम सोने चांदी के जेवर पकड़े हैं। कार सवार सुनार से जेवर संबंधी कागज नहीं दिखा पाने पर 1.22 लाख जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त सचल दल विजय सिंह विसेन, सीटीओ भंवर सिंह यादव, उपायुक्त्र एसआईबी एचएन सचान ने गुरुवार की रात 10 बजे रेलवे स्टेशन के पास आगरा से आ रही कार संख्या यूपी84बी/9084 को रोका। कार की तलाशी ली तो उसमें एक बैग में सोने चांदी के जेवर रखे थे।

कार सवार सुनार अजय सिंह निवासी छपट्टी से जब जेवरों के संबंध में पूछताछ की तो वह कागज नहीं दिखा सके। बताया कि वह आगरा से 100 ग्राम सोना तथा 300 ग्राम चांदी के जेवर बिक्री करने के लिए लाए हैं। कागज नहीं दिखा पाने पर टीम ने सुनार से 1.22 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त सचल दल ने बताया सुनार द्वारा आगरा से बिना कागजों के सोने चांदी के जेवर लाकर मैनपुरी में बेचे जाने की शिकायत संयुक्त आयुक्त यूएन सिंह को मिली थी उनके निर्देश पर ही छापामार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें