फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्मारकों के जमीन पर भी भू-माफियाओं की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। भूमाफियाओं ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाले रीतिकालीन महाकवि देव के स्मारक की भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को देववंशज की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर एसडीएम किशनी ने निर्माणकार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन


इटावा बरेली मार्ग पर बने महाकवि देव के स्मारक में भूमाफियाओं से सांठगांठ कर स्मारक का जीर्णोद्धार करा रहे ठेकेदार ने शुक्रवार को 33 फुट जगह छोड़कर बाउंड्री बनानी शुरू कर दी। जिसकी शिकायत देववंशज कुलदीप दुबे ने एसडीएम किशनी से की पर कोई सुनवाई नहीं की गई।

भाजपा पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम किशनी ने मौके पर पहुंचकर निर्माणकार्य रुकवा दिया है। सपा सरकार में उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान से देव स्मारक के जीर्णोद्धार के लिए पंद्रह लाख रुपया निर्गत किया गया था। परंतु देव स्मारक समिति का गठन न होने के कारण कार्य रोक दिया गया।
विज्ञापन


उसी समय तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन हुआ जिसमें उपाध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक, सचिव एसडीएम, कोषाध्यक्ष अधिशाषी अधिकारी को बनाया गया। चूंकि वर्तमान में देव भूमि फर्द के अनुसार कम थी लेकिन जिलाधिकारी के निरीक्षण में तय किया गया था कि वर्तमान में 97 फुट की तैयार बाउंड्री में ही बने स्मारक का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

तब समिति के सदस्य सूबेदार सिंह यादव की देखरेख में ठेका दे दिया गया और काम शुरू कराया गया। ठेकेदार ने गली की बाउंड्री को 33 फुट छोड़कर बाउंड्री की नींव भरनी शुरू की। देववंशज कुलदीप दुबे ने एतराज किया। ठेकेदार ने काम नहीं रोका। कुलदीप की पहल पर एसडीएम किशनी ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें