फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ता की पत्नी से चेन लूट

विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। रकाबगंज स्थित मेहर सिनेमा के पास सोमवार दोपहर बाइकर्स गैंग ने आरएसएस कार्यकर्ता शिवनरायन गोयल की पत्नी गायत्री के गले से चेन लूट ली। कार्यकर्ता ने एक्टिवा से बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह पुरानी मंडी के पास से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


गांव धनौली, मलपुरा निवासी शिवनरायन गोयल स्कूल संचालक भी हैं। उनकी पत्नी गायत्री का मायका बल्केश्वर के लोहिया नगर में है। रक्षाबंधन पर सोमवार दोपहर दो बजे गायत्री भाई को राखी बांधने पति के साथ मायके जा रही थीं। दोनों एक्टिवा पर सवार थे। मेहर सिनेमा के पास आए तो पीछे से लाल रंग की पल्सर पर एक बदमाश आया। उसने गायत्री के गले पर झपट्टा मारा। गायत्री ने बदमाश को देखकर चेन पकड़ ली। इसके बावजूद उसने चेन नहीं छोड़ी। इस पर चेन दो हिस्सों में टूट गई।

एक हिस्सा बदमाश के हाथ में तो दूसरा गायत्री के हाथ में रह गया। बदमाश चेन का आधा हिस्सा लूटकर माल रोड की ओर बाइक तेजी से ले जाने लगा। शिवनरायन ने पीछा शुरू कर दिया। माल रोड पर कहीं भी पुलिस नहीं थी। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश को पकड़ा नहीं जा सका। पुरानी मंडी से वह भाग निकला। शिवनरायन ने थाना रकाबगंज में घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


रोज लुट रही चेन, पुलिस को फिक्र नहीं
आगरा। पहले बाइकर्स गैंग के बदमाश सप्ताह में एक या दो वारदात कर रहे थे। पिछले दो महीनों से तो लाइन लगा रखी है। रोजाना ही घटनाएं हो रही हैं। पुलिस को इसकी फिक्र नहीं है। ज्यादातर मामलों में तो रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हो रही है। इसके चलते इनकी समीक्षा भी नहीं हो पाती है। कैंट, एमजी रोड, फतेहाबाद रोड, संजय प्लेस, केके नगर में पिछले एक महीने में कई-कई वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें