फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों से की लूट की कोशिश

विज्ञापन
डाका
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में खरपरी बंबा का सुनसान क्षेत्र अराजक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। गुरुवार रात को बदमाशों ने एक कार को रुकवाकर लूट की कोशिश की। मगर चालक ने स्थिति को भांपते हुए दरवाजा बंद कर गाड़ी को तेजी से भगा दिया। जिससे एक बड़ी वारदात होने से बच गई। हालांकि उक्त घटना के संबंध में किसी भी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कन्नौज का रहने वाला एक परिवार गुरुवार को आगरा के बाह क्षेत्र में रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मैनपुरी होता हुआ वापस कन्नौज जा रहा था। आई20 कार में दंपति, दो बच्चे व उनके मां-बाप बैठे थे। रात करीब 10:30 बजे जब वह लोग खरपरी बंबा के समीप से गुजर रहे थे। तभी दो बाइकों पर अलग-अलग दिशा में खडे़ पांच बदमाशों ने पशुओं को सामने लाकर गाड़ी को रोक लिया। दो बदमाश तुरंत चालक के पास आकर शीशा खुलवाने लगे। मगर इस बीच चालक ने एक बदमाश के हाथ में तमंचा देखते ही गाड़ी को तेजी के साथ दौड़ा दिया। अचानक लगे झटके से दोनों बदमाश सड़क पर गिर गए। वहीं चालक तेजी के साथ गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला। कार सवार लोग कन्नौज के सौंरिख थाना क्षेत्र निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें