फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर रेलवे ने बनाया यात्री सुरक्षा प्लान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में ट्रेन से आने वाले लाखों श्रद्धालुओ की सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आरपीएफ व जीआरपी ने सुरक्षा प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन



श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ट्रेनों से लाखों यात्री मथुरा आते हैं। वहीं हजारों यात्री रेलवे जंक्शन, कैंट स्टेशन, भूतेश्वर स्टेशन व सरकुलेटिंग एरिया में जुटे रहते हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ व जीआरपी ने सात दिन का सुरक्षा प्लान बनाया है।


जीआरपी प्रभारी विजय सिंह, आरपीएफ प्रभारी सत्येंद्र यादव ने बताया कि प्लान में 250 से अधिक जवान निकटवर्ती जनपदों से मांगे गए हैं। जवान एक हफ्ते तक यात्रियों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। संदिग्धों पर सीसी कैमरे से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉग स्क्वायड व हाथ की मशीनों व बैग स्कैनर व डोर फ्रेम मेटेलिक डिटेक्टर से यात्रियों के सामान की जांच की जाएगी और तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें