फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्मस्थान के पास बिक रहा था मीट, आठ पकड़े

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। प्रतिबंध के बाद भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास मीट की बिक्री करने पर पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ लिया। इस मामले में लगातार शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को नगर निगम और पुलिस को संयुक्त अभियान चलाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन



धार्मिक क्षेत्र होने के कारण मथुरा-वृंदावन में मीट बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद मुख्य मार्गों पर भी अवैध रूप से मीट की दुकान संचालित की जा रही थीं। प्रशासन तक लगातार शिकायत पहुंच रही थीं।

मंगलवार को नगर निगम की टीम पुलिस को साथ लेकर अभियान पर निकली। सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास मुर्गा फाटक पर खुली मीट की दुकानों पर कार्रवाई की गई। यहां मछली, मुर्गा आदि मीट की दुकान बंद कराई गईं।
विज्ञापन



आठ लोग हिरासत में लिए गए। नगर निगम के कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर यह कार्रवाई की। यहां चार किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन भी बरामद की गई हैं। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि अवैध रूप से मीट की दुकानों का संचालन करने वाले आठ लोगाें को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें