फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अवैध निर्माण की लग रही बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर में अवैध निर्माण की बोली लग रही है। क्षेत्र के हिसाब से निर्माण की दरें तय हो रही हैं। इस प्रक्रिया में बगैर नक्शा निर्माण फिर शुरू हो गए हैं। मंडलायुक्त की हिदायत का भी किसी पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने अवर अभियंताओं को बुलाकर अवैध निर्माण पर जमकर क्लास लगाई थी। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।

कब्जेदारों की सूची बनाने को कहा था। पर, अब तक कुछ भी नहीं हुआ। यमुनापार, धौलीप्याऊ, गोविंद नगर, डेंपियर नगर गोलचक्कर, टाउनशिप क्षेत्र, औरंगाबाद क्षेत्र में धड़ल्ले से निर्माण जारी है। कहीं नक्शा के विपरीत निर्माण किया जा रहा है तो कहीं बगैर नक्शा के ही काम हो रहा है।
विज्ञापन


प्रभारी सचिव एडीएम वित्त रवींद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने अवैध निर्माण की लिस्ट मांगी है। दो दिन लखनऊ में होने के कारण वह इसकी समीक्षा नहीं कर सके हैं। दोषी निर्माणकर्ताओं के साथ जिम्मेदार अभियंताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें