फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चियां हुईं घरों में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-भोगांव। एक गांव की बच्चियों को परिजनों खेत पर देर सवेर भेजना बंद कर दिया है। बच्चियां भयभीत हैं क्यों कि गांव का ही आरोपी उनके साथ अश्लील हरकतें करता है। घरों में दहशत का माहौल है। इस बीच शिकायत पर पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव का आरोपी भूपेंद्र उर्फ बंटू मासूम बच्चियों के लिए खौफ की वजह बन चुका है। जब भी बच्चियां देर सवेर खेत पर जातीं तो आरोपी उन्हें भद्दे भद्दे इशारे करता। उनके साथ अश्लील हरकतें भी करता। सहमी हुई बच्चियां घर आकर जब परिजनों को बतातीं तो परिजन भी दहशत में आ जाते हैं। वह अपनी बच्चियों को अब खेत पर भेजने को तैयार नहीं होते।

आलम यह है कि अगर बच्चियां जातीं भी हैं तो उनके साथ कोई बड़ा जरूर जाता है। जो कि इस बात का ख्याल रखता है कि आसपास कहीं आरोपी तो नहीं घूम रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तभी से पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक एसआर गौतम ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रात को दबिश दी गई थी। आरोपी कहीं भाग गया है। पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक माह पूर्व आरोपी ने गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका के साथ छेडख़ानी की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध महज शांतिभंग की कार्रवाई की थी। अगर पुलिस कड़ी कार्रवाई करती तो आज हालात शायद ऐसे न होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें