फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक आईडी हैक कर भेज रहे आपतिजनक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फेसबुक आईडी हैक करने के बाद युवक अब युवतियों के एकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद भयभीत हुई युवतियां शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। साइबर एक्सपर्ट जांच में जुट गए हैं। युवतियों के फेसबुक एकाउंट को हैक कर उस पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को तीन युवतियां एसपी कार्यालय पहुंची। अधिकारी को बताया कि किसी व्यक्ति ने उनका फेसबुक एकाउंट हैक कर लिया है। इसमें अब आपत्तिजनक फोटो व वीडियो डाले जा रहे हैं। अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम एक्सपर्ट की टीम को जांच में करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक बेहद गोपनीय ढंग से जांच की जा रही है पुलिस हैकिंग करने वाले के जल्द से जल्द दबोचने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें