फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के विवाद में चले लाठी डंडे

विज्ञापन
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तहसील के समीप क्रिकेट खेलते समय हुए विवाद के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडा चले। मारपीट में करीब छह लोग घायल भी हुए। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


तहसील के समीप मैदान में शनिवार दोपहर युवक क्रिकेट खेल रहे थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों टीमों के बीच विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ा तो दोनों पक्ष के लोग वहां आ गए। विवाद बढ़ने के साथ ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडा चलने लगे। मारपीट में करीब छह लोग घायल हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस के आने की बात कही तो दोनों पक्ष के लोग वहां से भाग गए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

सुबह से दोपहर तक बंद रहेगी बिजली
सैफई में बिजली घर पर चल रहे कार्य के चलते रविवार को सुबह सात बजे से दोपहर 3:30 बजे तक क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी। वहीं सिमरऊ में भी कटौती होगी। यह जानकारी विद्युत उपकेंद्र करहल के जेई ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें