फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाइयों समेत छह युवक डूबकर मरे

Wed, 12 Oct 2016 12:59 AM IST
तीन भाइयों समेत छह युवक डूबकर मरे
विज्ञापन
तीन भाइयों समेत छह युवक डूबकर मरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दशहरा पर देवी मूर्ति विसर्जन के दौरान पार्वती और यमुना नदी में डूबने से आगरा के नैनाना जाट निवासी तीन भाइयों समेत छह  युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पार्वती नदी में हादसा धौलपुर के मनिया में हुआ।  दोपहर करीब तीन बजे बरैठा में पार्वती नदी के पुराने सड़क पुल के नीचे दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। तभी एक के बाद एक करके तीन युवक अचानक गहरे पानी में चले गए। हादसे की सूचना पर मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों की मदद से तीनों युवकों को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी पहचान आगरा के सदर थाना इलाके के गांव नैनाना जाट निवासी रमेश जाटव के पुत्र राहुल (21), नीरज (19) तथा भारती (17) के रूप में हुई। मृतकों के परिवारीजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही तथा इसके बाद पुलिस ने तीनों के शव परिवारीजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

उधर, डौकी क्षेत्र के लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए मंगलवार को यमुना नदी पर गए थे। भटा की पीपरी स्थित घाट पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान बृजेश (16) पुत्र प्रताप सिंह, गीतम (28) पुत्र रामसनेही निवासी चमरपुरा थाना डौकी और देवेश (20) पुत्र योगेंद्र निवासी नींवरी थाना डौकी डूब गये। चीख पुकार सुन स्थानीय गोताखोरों ने देवेश को बेहोशी की हालात में बाहर निकाल लिया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए आगरा भेजा लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, बृजेश और गीतम की तलाश में देरशाम तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें