फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में 46 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Fri, 05 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कस्‍तूूरबा गांध्‍ाी ‌व‌िद्यालय - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
आगरा के मलपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय में गुरुवार सुबह नौ बजे कक्षा सात की 16 छात्राओं के अचानक बीमार पड़ जाने से हड़कंप मच गया। यहां ढाई महीने पहले भी छात्राओं की तबीयत बिगड़ चुकी है। इस बार सुबह नाश्ते में तले हुए चने और दूध लेने के बाद हालत खराब हुई। माना जा रहा है कि वह फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई हैं।
विज्ञापन

उधर, मथुरा के छाता स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 30 छात्राओं को वायरल और उल्टी दस्त हो गए। सात को हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य को विद्यालय में ही उपचार दिया गया। इनके बीमार पड़ने की वजह पेयजल का दूषित होना माना जा रहा है।
मलपुरा में नाश्ते के तुरंत बाद छात्राओं को चक्कर आने लगे। सीएचसी से डाक्टर बुलाए गए। हालत गंभीर होने केचलते छात्राओं को अस्पताल भेजा गया। सीएमओ बीएस यादव भी पहुंच गए। चने और दूध के सैंपल लिए गए।  बीमार हुई छात्राओं में प्रियंका, मुस्कान, सोनम, मोनिका, प्रियंका, किरन, नजराना, ज्योति, शकुंतला, प्रीति, कविता, निशा, काजल, किरन, प्रियंका और पिंकी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई महीने पहले हुई थी फूड प्वाइजनिंग
13 मई को भी कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय की 16 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग हुई थी लेकिन तब अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
-----------
दूध और चने के सैंपल जांच को भेजे हैं। मामले की जांच भी कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- पंकज कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें