फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवर किए पार

Fri, 05 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा समान दिखाते गृह स्वामी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अजौली गांव में एक घर से चोरों ने लाखों रुपये का सोने-चांदी का जेवर और  नकदी पार कर दी। घर के लोग छत पर सोए थे, सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



अजौली गांव में रामकुमार यादव के तीन पुत्र राहुल यादव, अरविंद, शिव सिंह परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार की रात बिजली न होने से पूरा परिवार छत पर सोए हुए था। घर के पिछले दरवाजे के मकान से घुसे चोरों ने अलमारी के लॉकर में रखे 4.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपये की नकदी पारकर दी।

गुरुवार की भोर में जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।  पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। एसओ बृजेश चंद्र यादव ने बताया कि जल्द ही चोरों की धरपकड़ के लिए कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें