फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदौली में शोरूम से लाखों की चोरी

Tue, 01 Mar 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर स्थित ओरियंटल बैंक के पास रविवार रात चोरों ने एक शोरूम से लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। शोरूम की छत काटकर अंदर घुसे चोर 45 एलईडी ले उड़े। सुबह घटना की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम के साथ पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शोरूम स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खंदौली निवासी अनिल कुमार गुप्ता पुत्र भगवानदास का कस्बा में ओरियंटल बैंक के समीप सैमसंग एलईडी समेत अन्य इलेक्ट्रानिक सामान का शोरूम है। रविवार रात चोर शोरूम की छत काटकर अंदर घुस गए। चोर वहां से 32, 28 और 40 इंच के लगभग 45 एलईडी ले गए। सोमवार की सुबह जब फर्म के मालिक अनिल गुप्ता शोरूम खोलने पहुंचे तो शटर उठाने पर उन्हें वारदात की जानकारी हुई। तत्काल सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस को शोरूम की छत से प्लास और दो पेचकश पडे़ मिले। बाद में लोगों की मांग पर एसओ खंदौली ने डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट की टीम को मौके पर बुला लिया। खोजी डॉग शोरूम के 50 मीटर के दायरे में ही घूमता रहा। शोरूम स्वामी ने चोरी गई 45 एलईडी की कीमत लगभग नौ लाख रुपये बताई है। उन्होंने ने थाना खंदौली में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें