फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला तुला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी होने के बाद पहुंचे मायके पक्ष की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव रम्पुरा कऊआ निवासी विशुन दयाल ने 27 वर्षीय पुत्री रचना की शादी तीन साल पहले कुर्रा के गांव नगला तुला निवासी युवक के साथ की थी। रविवार की शाम रचना की तबीयत बिगड़ने के बाद सैफई में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस गांव आ गए।

जानकारी मिलने के बाद पहुंचे मायके पक्ष की ओर से जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टयता मामला जहर खाकर खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें