फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले पर दरांती से किया वार, हालत गंभीर

विज्ञापन
हमला
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अनी में रविवार शाम को एक महिला के गले पर दरांती से वार कर दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने जब जानकारी मांगी तो ससुरालीजन वहां से भाग गए। महिला को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। उधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी लोकेंद्र की पत्नी रेनू रविवार शाम को घर पर थी। ग्रामीणों ने जब चीख सुनी तो घर में जाकर देखा तो रेनू जमीन पर लहूलुहान पड़ी हुई थी। समीप ही चारा काटने वाली दरांती पड़ी थी।

आनन-फानन में परिवारीजन व ग्रामीण महिला को ट्रैक्टर में लाद कर जिला अस्पताल पहुंचे। रेनू के गले पर दरांती से वार किया गया था। जिससे उसकी गर्दन में गहरा घाव हुआ था। चिकित्सकों ने जब परिवारीजनों से जानकारी मांगी। तो सभी ससुरालीजन वहां से भाग गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं जब इस बारे में कोतवाली पुलिस से जानकारी ली गई। उन्होंने घटना के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस को भेजा गया है। महिला के साथ क्या घटना हुई है इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें