फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात में बंद किया तो प्रेमिका को पहना दी जयमाला

विज्ञापन
marriage
विज्ञापन
आगरा। दिल्ली के सिविल इंजीनियर ने घरवालों के विरोध के बाद प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। प्रेमिका ने पुलिस बुला ली। हवालात में जाते ही युवक राजी हो गया। पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इसके बाद दोनों आर्य समाज मंदिर में जयमाला डाल ली।
विज्ञापन


दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी युवक सिविल इंजीनियर है। उसके मामा एत्मादपुर क्षेत्र में रहते हैं। सात साल से प्रेम संबंध एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती से हैं। युवती बीबीए कर रही है। जानकारी पर परिवारीजनों बंदिशें लगा दीं। सात जुलाई को युवती को युवक अपने साथ ले गया।

उससे शादी करने की बात कही। ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में रुके। इसके बाद वह उसे दिल्ली अपने घर लेकर चला गया। यहां पर घरवालों ने युवती की पिटाई कर दी। बाद में युवक भी उससे शादी से इनकार करने लगा। मगर, युवती शादी की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन


शनिवार को घरवाले उसे कालिंदी विहार लेकर आए। यहां पर युवक और उसके दो मामा ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया। इस पर युवती ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस युवक और उसके मामा को पकड़कर थाने ले आई। पीड़िता के पिता ने थाना में तहरीर दे दी। पुलिस युवक को हवालात में डाल दिया। इसके बाद युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की बात कही।

घबराया युवक शादी के लिए राजी हो गया। शाम चार बजे युवक युवती को साथ लेकर शाहगंज क्षेत्र स्थित आर्य समाज मंदिर पहुंचा। युवक के घरवालों ने आने से इनकार कर दिया, जबकि युवती की मां साथ आई। दोनों फेरे लेने के बाद पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें