फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 माफिया के खिलाफ चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश सरकार ने अब माफिया पर नजर टेढ़ी की है। चिह्नित किए गए 34 माफिया अब प्रशासन के निशाने पर होंगे। अभियान चलाकर उनके खिलाफ न केवल कार्रवाई होगी बल्कि उनकी चल और अचल संपत्ति भी सीज होगी। शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों केे निर्देशन में पूरे जिले में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा सरकार का एक साल पूरा होते ही स्वच्छ प्रशासन के लिए कवायद शुरू की गई है। शासन ने अपराधियों के खिलाफ तेज अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में चिह्नित किए गए माफिया का नवीन इतिहास खंगाला जा रहा है। मार्च में ही अभियान चलाने की योजना है। शासन के निर्देश पर गठित की जाने वाली जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें कार्रवाई करेंगी। पहले चरण में माफिया के नाम की चल और अचल संपत्ति को शासन के हक में जब्त कर लिया जाएगा। दूसरे चरण में माफिया के परिवारीजन तथा नजदीकी रिश्तेदार कार्रवाई के दौरान प्रशासन के निशाने पर होंगे।

मैनपुरी। शासन के निर्देश के बाद प्रशासन ने जिले में माफिया चिह्नित किए हैं। सूत्रों की मानें तो चिह्नित किए गए माफिया में आठ भू-माफिया, सात शराब माफिया, 19 शिक्षा माफिया शामिल हैं। चिह्नित किए गए माफिया ने अल्प समय में ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर ली है। अब यह संपत्ति प्रशासन के निशाने पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें