फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में मारपीट के दौरान फायरिंग

विज्ञापन
firing
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज के समीप सोमवार को युवकों के दो गुटों में मारपीट के साथ ही फायरिंग हुई। मारपीट में कई युवक घायल हो गए। कालेज परिसर के बाहर हुए बवाल और फायरिंग से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस के आने पर मारपीट, फायरिंग करने वाले भाग निकले। वहीं पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।


करहल थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज के बाहर सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे गांव नगला अलाई और गांव गोपालपुर के युवकों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद ने तूल पकड़ा तो दोनों पक्षों के तमाम युवक एकत्रित हो गए। देखते ही देखते उनमें मारपीट होने लगी। करीब 15 मिनट तक डंडों से एक दूसरे पर लोग हमला करते रहे। मारपीट में दो युवक लहूलुहान हो गए। मारपीट होती देख लोग सहम गए।
विज्ञापन


युवकों की संख्या अधिक होने के चलते कोई भी विवाद शांत कराने के लिए आगे नहीं आया। इस बीच कुछ युवकों ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

हंगामे की सूचना मिलने के बाद जब यूपी-100 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तो झगड़ा कर रहे युवक भाग निकले। पुलिस आसपास रहे लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी कुछ बता नहीं सका। इसके कारण झगडे़ की वजह का पता नहीं चल सका।

एसएचओ ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। युवकों के दो गुटों में मारपीट हुई है। उन्होंने फायरिंग होने से इंकार किया है। समाचार लिखे जाने न तो कोई घायल सरकारी अस्पताल उपचार कराने पहुंचा। न ही किसी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें