फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी, जेवर समेत लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी/बिछवां। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव देवगंज में चोरों ने सोमवार की रात एक मकान से लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय ज्ञान में चोरों ने एक खोखा तोड़ कर उसमें रखी हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायज्ञान निवासी अवधेश बाजपेयी की मोहल्ले में ही चाय व परचून की का खोखा है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह खोखा बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह उन्हें खोखा टूटा मिला। खोखा में रखी करीब 13 हजार की नकदी और अन्य सामान गायब थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।

वहीं बिछवां थाना क्षेत्र के गांव देवगंज निवासी मटरू लाल के घर सोमवार रात चोर घुस आए। उस समय घर के सभी लोग एक कमरे में सो रहे थे। जिसका फायदा उठा कर चोरों ने संदूक आदि के ताले तोड़कर उसमें रखी सोने की जंजीर, झुमकी, पायल, करधनी समेत करीब एक लाख से अधिक कीमत के जेवर और नकदी आदि सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई। कमरे में बिखरा सामान देख लोग सन्न रह गए। घर में चोरी की जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी आकर मौका-मुआयना किया। पर, घर के ताले टूटे न मिलने पर पुलिस घटना को संदेह की नजर से देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें