फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को बहला कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद (जसराना)। थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्ष की बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट कर मेडिकल जांच के लिए भेजा है। बालिका कक्षा आठ की छात्रा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका मंगलवार शाम लघुशंका के लिए जा रही थी। रास्ते में घर के बाहर टहल रहा युवक बकरी खुल कर खेतों की तरफ जाने की बात कह कर बालिका को खेत में ले गया और दुष्कर्म किया।

उधर बालिका के घर से गायब होने पर परिवार के लोग जाग गए और बालिका की तलाश करने लगे। बुधवार सुबह बालिका ने बदहवास हालात में घर पहुंच कर आपबीती बताई तो परिवारीजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


इसके बाद परिवारीजन बालिका को लेकर थाने आए और गांव निवासी पदमवीर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


एसओ अनिल कुमार ने कहा आरोपी की तलाश जारी है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें