फरोजाबाद। हादसे की सूचना पर पहुंचे चेतक पर तैनात सिपाही ने भाजपा नेता से अभद्रता कर दी। अभद्रता की सूचना पर महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता सहित कई नेता थाने पहुंचे। भाजपा नेताओं सिपाही पर ड्यूटी के दौरान नशे में धुत्त होने का आरोप लगाया तो सिपाही की मेडिकल जांच कराई गई।
भाजपा के नगर महामंत्री सुरेंद्र राठौर के बेटे की जन्मदिन पार्टी जलेसर रोड स्थित शिवम पैलेस में चल रही थी। कार्यक्रम में भाग लेने सुरेंद्र राठौर के साढ़ू बृजेश का बेटा आर्यन आगरा से आकर शिवम पैलेस जा रहा था, लेकिन रास्ते में स्कूटी सवार उसे रौंद कर निकल गया। शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।
भाजपा नेता सुरेंद्र राठौर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चेतक पर तैनात सिपाही सोबरन सिंह ने पहुंच कर बात सुनने के बजाय गाली गलौज करते हुए भाजपा नेता से अभद्रता कर दी। इस पर सुरेंद्र राठौर ने मामले की जानकारी महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता को दी तो वे अन्य नेताओं के साथ थाने पहुंचे और शिकायत की। जब अभद्रता करने वाले सिपाही को थाने बुलाया तो भाजपा नेताओं को देखते ही कटरा मोहल्ले में भाग गया।
सिपाही की अभद्रता की सूचना पर प्रभारी उत्तर सोमपाल सैनी थाने पर पहुंचे और सिपाही को थाने बुलाया गया तो वो थाने में हंगामा करते हुए अन्य सिपाहियों से अभद्रता करने लगा। देखते ही देखते थाने पर अन्य भाजपा नेताओं की भीड़ जमा हो गई। सिपाही पर नशे में धुत्त होने का आरोप लगा तो थाना प्रभारी ने पुलिस ने सिपाही को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।