फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े ऑटो सवार ने महिला को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। रविवार को ऑटो सवार एक महिला यात्री आभूषण लूट लिए। पीड़िता ने थाने में वारदात की सूचना दी है।
विज्ञापन

जगदंबा नगर निवासी सरोज 35 पत्नी ह्रदेश किसी काम से रविवार को खेड़ा मोहल्ला गई और ऑटो में सवार होकर मैनपुरी चौराहा लौट रहीं थीं।

सरोज ने बताया ऑटो में पहले से दो महिलाएं और दो पुरुष बैठे थे। ऑटो सवार महिलाओं ने सरोज को बीच में बैठा लिया और रास्ते में नशीला रूमाल सुंघा कर उसके गले में पड़ा सोने का मंगलसूत्र और कानों के झुमके लूट लिए। सरोज ने बताया आभूषण लूटने के बाद ऑटो चालक उसे मैनपुरी चौराहे पर फेंक कर चला गया।

जब महिला को होश आया तो उसने गले में मंगल सूत्र और कान सं कुंडल गायब देख उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी तो परिवारीजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने बताया महिला को जहर खुरानों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर लूटा है। जहर खुरानों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें