फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को चाकुओं से गोदकर मारा और ले गए 30 हजार

Tue, 25 Apr 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
30 हजार रुपये के लिए किसान की हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घर से 30 हजार रुपये लेकर रविवार को खेत पर जाने की कहकर निकले किसान का खून से लथपथ शव सोमवार की सुबह धोबई गांव में राजारामपुरा के रास्ते पर पड़ा मिला। सिर में गोलियां लगने के तीन निशान थे। चाकुओं से गोदकर शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया था। परिवारीजनों ने 30 हजार रुपये के लिए हत्या किए जाने का मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद में शिकोहाबाद के नगला सुंदर निवासी किसान सावन सिंह यादव (45) 10 साल से बाह के झाऊलाल नगर टीचर्स कालोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। यहां वे भेज पर खेत लेकर काम करते थे। रविवार की दोपहर वह घर से 30 हजार लेकर लेकर खेत पर जाने की कहकर निकले थे। लेेकिन शाम तक घर न लौटने पर परिवारीजनों खोजबीन की। सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे धोबई गांव में राजाराम पुरा जाने वाले रास्ते पर सावन सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सिर में गोलियां लगने के तीन निशान थे।

चेहरे को गर्दन तक चाकुओं से बुरी तरह से गोदा गया था। शव को जमीन पर खींचे जाने के भी निशान थे। उनके पास से 30 हजार रुपये गायब थे। लेकिन मोबाइल जेब में था। पास ही नमकीन के पाउच और शराब का क्वार्टर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को परिवारीजनों की मांग पर पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। सावन सिंह के पुत्र आशू कुमार ने 30 हजार रुपये के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कहीं जुआरियों को रकम उधार देना तो नहीं बना हत्या की वजह
सावन सिंह की हत्या के मामले में भी जुआरियों को उधार दी जाने वाली रकम को जिम्मेदार माना जा रहा है। जिस इलाके में सावन सिंह खेती करते हैं उसी इलाके के बाग में जुआ का फड़ सजता है। जुआरी उनसे रकम उधार लेते रहते थे। बस्ती और परिवार से जुडे़ लोग भी इसकी आशंका से इनकार नहीं कर रहे। एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि वारदात को लेकर सभी संभावनाओं पर जांच की जा रही है।

छह दिन पहले भी जुआ की रकम बनी थी किसान की हत्या का कारण
छह दिन पहले खांद पर जुआ में जीती हुई बड़ी रकम फिरोजाबाद के ठारबंदी रसूलाबाद थाना नगला सिंघी के किसान बहादुर सिंह (60) की हत्या की वजह बनी थी। उनकी खांद पर गिरधारी के मकान में सिल बटना से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। परिवारीजनों के मामला दर्ज कराने के बाद अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है।
 
पहली पत्नी की मौत के बाद रचाई थी दूसरी शादी
किसान सावन सिंह की हत्या के बाद उनकी बेटियों की परवरिश का सवाल खड़ा हो गया है। 12 साल पहले सावन सिंह की पहली पत्नी मुन्नी देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके चार बच्चे नीरज, आसू, निशा और स्वाती हैं। मुन्नी देवी की मौत के बाद उन्होंने रूबी देवी से शादी की थी। उनसे भी दो बच्चे ऋतु और अरुण हैं। नीरज की शादी हो चुकी है। निशा, स्वाती, ऋतु की परवरिश का सवाल खड़ा हो गया है।

थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने को दी थी तहरीर
रविवार को सावन सिंह के घर न लौटने पर सोमवार की सुबह परिवारीजनों ने बाह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि सुबह साढे़ सात बजे तक मोबाइल पर घंटी जाती रही लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ था। बाद में मोबाइल स्विच आफ जाने लगा। तब अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें