फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी । सींगपुर गांव में आरोपी ने नाबालिग को नशे में करने के बाद 24 घंटे तक बंधक बनाए रखा। वहीं उसके परिवारीजन उसे खोजते रहे। पता लगने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से मुक्त कराया। परिवारीजनों की ओर से तांत्रिक क्रिया करने की आशंका व्यक्त की गई। पुलिस अब भागे हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव सींगपुर निवासी किशोर अंकुल शाक्य गुरुवार की रात करीब नौ बजे गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर बैठा था। वहां कुछ देर बाद उस व्यक्ति ने आमलेट खिलाया। इसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसके कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। आरोपी अंकुल को अपने घर ले गया। वहां कमरे में लेटाकर एक कंबल से ढक दिया। उधर, परिवारीजन किशोर की तलाश में लगे हुए थे। वहीं, आरोपी भी साथ रहकर उसे ढूंढने का दिखावा कर रहा था। शुक्रवार की सुबह अंकुल के परिवारीजनों ने थाने में उसके गायब होने की सूचना दी। शाम को क्षेत्र पंचायत सदस्य बिश्राम सिंह कठेरिया ने सभी ग्रामीणों के समक्ष सुझाव दिया कि अब हर घर के अंदर तक जाकर तलाशी शुरू करो तभी अंकुल के बारे में पता चल सकेगा।

इतना सुनकर आरोपी घबरा गया और रिश्तेदारी में फोन करने लगा। शक होने पर ग्रामीणों ने जब उसके घर की तलाशी ली तो अंदर कमरे में अंकुल बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। अंकुल के मिलते ही आरोपी कहीं गायब हो गया। रात को ही परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर किशनी ने तुरंत ही अंकुल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवारीजन व ग्रामीण तांत्रिक क्रिया के लिए बंधक बनाए जाने की चर्चा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें