कुसमरा (मैनपुरी)। थाना किशनी क्षेत्र के गांव ढढौंस निवासी युवक से बहाने से एटीएम का पासवर्ड पूछा गया। इसके बाद बदमाश ने 10 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित सरजन सिंह ने थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित के मुताबिक उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बन कर फोन किया। उसे बताया कि एटीएम खराब हो गया है। उसे सही कराने के लिए गोपनीय जानकारी मांगी। इस पर उसने पासवर्ड बता दिया। करीब एक घंटा बाद ही मोबाइल पर खाते से 10 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आ गया।
उसने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि खाते से रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।