फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के साथ बढ़ी चोरी की वारदातें, सो रही है पुलिस

विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। ठंड और कोहरा बढ़ने के साथ ही चोरियां भी बढ़ गई हैं। बीते 13 दिनों में जनपद के अलग-अलग थानाक्षेत्र में 10 वारदातें हो चुकी हैं। वहीं रात्रि गश्त का दावा करने वाली पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन



13 दिनों में भोगांव, बेवर, औंछा, कुरावली और कोतवाली क्षेत्र से चोरी की करीब 10 से अधिक वारदातें हो चुकी हैं। इन वारदातों में चोर लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर चुके हैं। कुछ दिन पूर्व ही कुरावली में थाने के पीछे चार घरों में चोरों ने लाखों के जेवर नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

उधर, वर्ष 2016 में चोरी की वारदातों का आंकड़ा करीब 200 से अधिक रहा था। वहीं वर्ष 2017 में अभी तक यह आंकड़े कोई सुधार नहीं हुआ है। खुलासे के नाम पर महज कुछेक घटनाएं ही पुलिस सुलझा सकी है। कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों में खुलासे के नाम पर पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
विज्ञापन


भोगांव, बेवर, करहल, किशनी, बरनाहल, बिछवां, भोगांव, कुरावली का भी तकरीबन यही हाल है। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस सिर्फ कागजी खानापूरी कर खामोश बैठ जाती है। इसके चलते चोरों को हौंसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी की वारदातें रोकने के लिए सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में रात्रि गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में कई घटनाओं का खुलासा भी हुआ है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें