फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक सहित छह महिलाओं की चोटी कटी

विज्ञापन
कटी चोटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। राजस्थान से शुरू हुआ चोटी कटने का सिलसिला मैनपुरी पहुंचा तो हड़कंप मच गया। तीसरे दिन बालक सहित छह महिलाओं की चोटियां कट गयीं। देहात में लगातार कट रही चोटियों से महिलाओं में दहशत है। चोटी कटने की चर्चा तीसरे दिन भी गली से लेकर शहर के बाजारों तक होती रही। अनहोनी की आशंका से भयभीत महिलाओें ने घरों के बाहर हल्दी के थापे लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन


नगला खोखन में घर में सो रही विधवा महिला की चोटी सुबह जागने पर कटी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद कटी हुई चोटी को कब्जे में ले ली है। नगला खोखन निवासी सुनीता देवी यादव पुत्र और पुत्रवधू के साथ गांव में रहती हैं। शनिवार की रात करीब 2.30 बजे बिजली चले जाने पर वे अपने मकान की गैलरी में पड़ी चारपाई पर सो गईं। कुछ देर बाद बालों में हलचल महसूस होने पर ध्यान नहीं दिया। सुबह पुत्रवधु ने जगाया तो चोटी कटी मिली। वह सहमी से मिली। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

थाना क्षेत्र के भदोलपुर निवासी बलवीर सिंह की पत्नी उमा देवी शनिवार रात आठ बजे खाना बना कर आंगन में आराम करने लगीं। बिजली जाते ही उनकी चोटी कट गई । चोटी कटने के बाद उन्होंने किसी छाया को जाते देखा। चोटी कटी देखी तो उनकी चीख निकल गई। साथ ही गिरकर वे बेहोश हो गईं । गांव के लोग उन्हें सैफई ले गये। वहीं गांव रसूलपुर निवासी गोविंद सिंह की पुत्री बबली (16) पीएस इंटर कालेज भगवतीपुर में 11वीं की छात्रा है। वह रविवार की सुबह पांच बजे घर में झाडू लगाने लगी। बाद में बाल सही करते समय चोटी कटी हुई मिली। चोटी कटने से वह दहशत में है। पुलिस ने
विज्ञापन


वहीं कंचन पत्नी आदित्य निवासी जसवंत नगर जिला इटावा कुछ दिन पहले कटरा मोहल्ला में पिता राधाकृष्ण गुप्ता के घर आई थी। शनिवार देर शाम वह चारपाई पर अपनी बेटी के ऊपर हवा कर रही थी, तभी अचानक लैम्प बंद हो गई और उसे अपने पीछे किसी के होने का आभास हुआ। उसने अपना जूड़ा खोला तो करीब छह इंच चोटी कटी हुई मिली। उसके सिर, हाथ, पैरों में दर्द हो रहा है। नरायनपुर सकरा निवासी उपासना पुत्री अशोक शनिवार की देर शाम अपने घर में लेटी थी। रात को अचानक किसी ने उसकी चोटी काट ली। इसका पता उसे सुबह हुआ, तो वह डर के मारे बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे कुसमरा अस्पताल में भर्ती कराया है।

मोहब्बतपुर विनीता पत्नी बंटू शनिवार की रात नौ बजे घर के बरामदे में चारपाई पर सो गई। डेढ़ घंटे बाद जब उसकी आंख खुली तो उसकी चोटी कटी मिली। वह उठी तो अचेत होकर गिर गयी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिये सैफई ले गए। उसका कहना है चोटी काटे जाने का कोई अहसास तक नहीं हो पाया।

इधर, बिघरई निवासी करनसिंह का छह साल का पुत्र दुर्गेश रविवार की शाम खेत की ओर गया था। उसके सिर पर परिवार वालों ने चोटी रखा दी थी। जब वह घर लौट रहा था तो उसकी रास्ते में चोटी कट गयी। बालक की चोटी कटने से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने गांव पहुंचकर पूछताछ की।

एसपी राजेश एस का कहना है चोटी कटने की जानकारी होने पर संबंधित थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। थानाध्यक्षों से तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा गया है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें