फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में छात्रा के अपहरण का हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण से हड़कंप, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

साथ स्कूल जा रही मौसेरी बहन ने पुलिस की कड़ी पूछताछ में कबूला प्रेम प्रसंग का मामला
मथुरा से किराये पर बुक कराई कार पुलिस ने पकड़ी, युवक पर मुकदमा, छात्रा के भरतपुर में होने की सूचना, टीम रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। अपनी मौसेरी बहन के साथ शनिवार की सुबह घर से स्कूल जाने को निकली नाबालिग छात्रा के अपहरण की सूचना से शहर में हड़कंप मच गया। अपहरण का हल्ला मौसेरी बहन ने मचाया था कि कार सवार लोग उसकी बहन को अगवा कर ले गए। कोतवाली के पास हुई इस वारदात के तुरंत बाद छात्रा के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करने लगे। कुछ देर बाद जब पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देने वाली छात्रा की मौसेरी बहन से कड़ाई के साथ पूछताछ की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। इसके बाद पुलिस ने वह कार भी बरामद कर ली है जिसमें छात्रा को ले जाया गया था। फिलहाल छात्रा के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, छात्रा के भरतपुर में होने की सूचना पर पुलिस टीम भरतपुर रवाना की गई है।
कोतवाली के महोली रोड स्थित एक कालोनी में रहने वाली 17 साल की छात्रा शनिवार को अपनी मौसेरी बहन के साथ सुबह करीब पौने सात बजे स्कूल के लिए निकली थी। तकरीबन सुबह करीब आठ बजे मौसेरी बहन ने छात्रा (बहन) के अगवा होने का शोर मचा दिया। दिनदहाड़े छात्रा के अगवा होने की सूचना पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। इतने में छात्रा के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए और भीड़ लग गई। परिजन लड़की को सकुशल बरामद करने के लिए हंगामा करने लगे। उधर, पुलिस ने अपहरण का शोर मचाने वाली छात्रा की मौसेरी बहन से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई, उसने बहन के प्रेम प्रसंग का राज खोल दिया। बताते हैं कि छात्रा को ले जाने के लिए कार भी मथुरा से बुक कराई गई थी जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि छात्रा अगवा नहीं हुई है, वह अपने मामा के बेटे के दोस्त के साथ गई है। चार साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

युवक शांति नगर में किराए पर रहकर मौसेरी बहनों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। घर पर युवक का आना-जाना था। पिता की तहरीर पर कामां निवासी युवक सोनू के खिलाफ छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक रिफाइनरी में रिलायंस में नौकरी कर रहा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए
मथुरा। दिनदहाड़े छात्रा के अगवा होने की खबर पर कोतवाली पुलिस ने स्कूल में छात्रा का उपस्थिति रजिस्टर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस की मानें तो स्कूल में एक माह में छात्रा की चार ही दिन उपस्थिति दर्ज है, जबकि छात्रा घर के प्रतिदिन स्कूल के लिए जाती थी। सीसीटीवी फुटेज में कहीं भी जबरन ले जाना प्रतीत नहीं हुआ। इस राज को उसकी मौसेरी बहन भी जानती थी।
विज्ञापन


लखनऊ तक गूंजा मामला, डीजीपी ने लिया संज्ञान
मथुरा। दिनदहाड़े छात्रा के अगवा होने का मामला लखनऊ तक गूंजा। डीजीपी से लेकर एडीजी और पुलिस के आला अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया। एसएसपी बबलू कुमार को तुरंत अगवा छात्रा को सकुशल बरामद के लिए निर्देश दिए। बतातें हैं कि अपहरण का हल्ला मचते ही एसएसपी ने खुलासे के लिए चार टीमें लगा दी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें