आगरा। सेंट फ्रांसिस स्कूल से बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रहा वैन ड्राइवर हरीपर्वत चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस से उलझ गया। पुलिस कर्मचारी ने उससे रुकने के लिए कहा था, जबकि वह चला जा रहा था।
इसी पर उसने पुलिसकर्मियों को खरी खोटी सुना दी और वैन चौराहे पर खड़ी कर बाहर आ गया। चालक को पुलिस कर्मी से उलझता देख वैन के अंदर बैठे बच्चे सहम गए। कई बच्चों की आंखों से आंसू भी निकल आए। उधर चारों ओर जाम लग गया।
बाद में पुलिस ने उससे कहा कि वह चला जाए। इस पर थोड़ा आगे चला गया, लेकिन वहां वैन खड़ी कर लौट आया। वह पुलिसकर्मियों पर उसे बेवजह परेशान करने का आरोप लगा रहा था। अंदर वैन में रो रहे बच्चों में उसकी बेटी वंशिका भी शामिल थी। बाद में लोगों के समझाने पर वह बच्चों को लेकर चला गया।