फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की कार से दो बंदूक चोरी

विज्ञापन
बंदूकें
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा के पूर्व विधायक के घर के बाहर खड़ी कार का सीसा तोड़कर दो लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली गईं। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वहीं पूर्व विधायक की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला निवासी भाजपा के पूर्व विधायक अशोक चौहान के भाई की सोमवार रात को तबियत खराब हो गई थी। रात करीब 11:30 बजे वह भाई को चिकित्सक को दिखाकर घर लौटे थे। जल्दबाजी में वह गाड़ी को बिना लॉक किए घर के अंदर चले गए।

पूर्व विधायक की लाइसेंसी बंदूक व भाई की दोनाली बंदूक गाड़ी में रखी रही। इस बीच किसी ने कार का सीसा तोड़कर दोनों बंदूकें चोरी कर लीं। रात करीब 1:30 बजे जब वह गाड़ी से असलाह निकालने आए तो देखा कि कार का सीसा टूटा हुआ था और बंदूकें गायब थीं। वहीं डिक्की का लाक भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जांच की। पूर्व विधायक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी राकेश पांडेय ने बताया कि मुकद्मा दर्ज किया गया है। जल्द ही पुलिस चोरी गई बंदूकों को बरामद कर आरोपी को जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें