फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का शक

विज्ञापन
यहां हुई थी पुजारी की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में भांवत से दीवानी जाने वाले मार्ग पर स्थित लाल मंदिर के पुजारी की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दौड़ लगा दी। पुजारी की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी। वहीं स्थानीय लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में भांवत से दीवानी जाने वाले मार्ग पर स्थित लाल मंदिर में पुजारी देवेंद्र सिंह पिछले 20 वर्ष से सेवाकार्य कर रहे थे। रविवार रात करीब आठ बजे उन्हें खून की उल्टियां हुईं। कुछ ही देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुजारी की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने जहर देकर हत्या करने की बात भी कही। वहीं पुलिस ने शव को सील कर मोर्चरी भेजा है। पुलिस का कहना है कि मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें