फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द हत्यारे नहीं पकड़े तो बजा देंगे प्रशासन की ईंट से ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। किन्नर राधा रानी पंडित की हत्या और लूटपाट की वारदात के बाद एटा-कासगंज किन्नर समाज की अध्यक्ष पूजा (55) ने पीएम मोदी और सीएम योगी से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की अपील की है।
विज्ञापन


हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने देश भर के किन्नरों को एटा में जमा कर पुलिस और प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देने की चेतावनी दी है।

बताया कि लाखों के गहने और नकदी के लिए राधा रानी पंडित की हत्या की गई है। देर रात आसपास के जिलों से किन्नर कोतवाली पर पहुंच गए थे। यहां तहरीर लिखने की कार्रवाई चल रही थी।

एटा-कासगंज किन्नर समाज की अध्यक्ष पूजा ने बताया कि राधा रानी पंडित के पास 40 तोले सोने के अलावा चांदी के गहने भी थे। वह 10-15 तोले सोने के गहने तो हर वक्त पहने रहती थीं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि राधा की हत्या लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवर, नकदी लूटने के इरादे से की गई है। किन्नर राधा रानी की हत्या की खबर मिलते ही कासगंज, फर्रुखाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, बेवर और मैनपुरी के किन्नरों ने एटा पहुंच का नगर कोतवाली को घेर कर लिया।

आरोप है कि पुलिस तहरीर में लूटपाट को छिपाने की कोशिश कर तहरीर लिखने वाले को गवाह बनने की धमकी दे रही है। किन्नरों के हंगामे के डर से पुलिस सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें