फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों की तलाश में गाजियाबाद पुलिस की दबिश

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। गाजियाबाद में सुनार की हत्या कर लूट के आरोपी की तलाश में गाजियाबाद पुलिस ने सोेमवार की रात दबिश दी। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस टीम ने रिश्तेदारियों में भी छापा मारा। आरोपी के नहीं मिलने पर हिदायत देकर पुलिस खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन



गाजियाबाद में जुलाई 2017 में सुनार नरेंद्र वर्मा को गोली मारकर बाइक सवार तीन बदमाशोें ने 3.70 लाख रुपये लूट लिए थे। बाद में उपचार के दौरान नरेंद्र की दिल्ली में मौत हो गई थी। सुनार के पुत्र संदीप की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच के दौरान बुलंदशहर से दो बदमाशों को दबोच लिया।

उनके कब्जे से चोरी की बाइक तथा लूट के 80 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। दबोचे गए बदमाश गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पूछतांछ में उन्होंने लूट में फरार आरोपी की भी पुलिस को जानकारी दी। गाजियाबाद पुलिस टीम के एसआई आरबी सिंह, सीपी सिंह पुलिस के साथ दबोचे गए एक बदमाश को लेकर सोमवार की रात मैनपुरी पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने लूट में शामिल सुनील यादव उर्फ पप्पू की तलाश में आवास विकास कालोनी में दबिश दी। गाजियाबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस को विश्वास में नहीं लिया। साथ लाए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सुनील की तलाश में उसकी रिश्तेदारी थाना औंछा तथा बिछवां क्षेत्र में भी दबिश दी।


मगर आरोपी के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। सुनील के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर उसके रिश्तेदारों को हिदायत देकर पुलिस खाली हाथ गाजियाबाद लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें