फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर-टेंपो में टक्कर, दो की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। यमुनापार क्षेत्र में मथुरा राया रोड पर मंगलवार को ओवरटेक के दौरान कंटेनर ने सामने से आए टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। टेंपो में सात सवारियों की जगह दस लोग बैठे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को अपराह्न तीन बजे ये हादसा यमुनापार क्षेत्र में राया रोड पर पानीगांव के करीब रेलवे फाटक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कंटेनर की रफ्तार तेज थी और ओवरटेक करते वक्त बेकाबू होकर सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गया।

इस हादसे में इगलास निवासी किशन सिंह (70) और सतेंद्र (40) की मौत हो गई। सतेंद्र कहां का रहने वाला है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। जबकि घायलों में पन्नालाल (38) निवासी धनौली सादाबाद, मंगल सिंह (40) धाना तेजा रिफाइनरी, प्रेमवती (50) पत्नी रूप सिंह निवासी गांव सीयरा राया, अनामिका (21) पुत्री सुरेश और उसकी मां विमलेश (58) निवासी रामलीला मैदान कुआं वाली गली राया, धर्मेंद्र गोस्वामी(35) निवासी नगला ख्याली थाना मिरहची गिरामई एटा, भूपेंद्र गौतम (24) निवासी जनरलगंज मथुरा घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलोें को यमुनापार पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष यमुनापार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आगरा रेफर किया गया है। टेंपो चालक व उसके मालिक के बारे में पता किया जा रहा है। कंटेनर का चालक भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें