फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव शाहआलमपुर के पास बाइक सवार युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गांव भनऊ निवासी हरिओम दुबे (32) पुत्र अवध किशोर दुबे हाल निवासी चांदेश्वर रोड मैनपुरी किसी काम से कुरावली गया था। शनिवार की रात वह बाइक से लौट रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे जैसे ही वह शाहआलमपुर गांव के पास पहुंचा तभी चालक ने उसे ट्रक की चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ समय बाद ही युवक की मौत हो गई। जानकारी होने पर युवक के परिजनों भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे दो वर्ष की बेटी और छह माह का बेटा छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें