फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पर नाम निकालने के नाम पर रुपये लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एसपी कार्यालय पहुंचे थाना एलाऊ क्षेत्र निवासी एक युवक ने थानाध्यक्ष पर एक मामले में भाई का नाम निकालने के एवज में मोटी रकम लिए जाने का आरोप लगाया। मामला गांव बिरतिया का है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव बिरतिया निवासी दशरथ सिंह के भाई के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कराया गया था। उसके मुताबिक भाई को उक्त मामले में झूठा फंसाया गया था। उसने जब इस बारे में थानाध्यक्ष से बात की तो नाम निकालने के लिए दो लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन


दशरथ ने बताया कि उसने 45 हजार की रकम दो बार में एक बार खुद तो दूसरी बार एक अन्य व्यक्ति द्वारा थानाध्यक्ष को दे दी। बाकी के रुपये का वह इंतजाम नहीं कर सका। इसके चलते उसके भाई को जेल जाना पड़ा। जब उसने थानाध्यक्ष से 45 हजार वापस मांगे तो मना कर दिया गया। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे दशरथ का कहना है कि उसने जो रकम भाई का नाम निकालने के लिए दी थी। उसे थानाध्यक्ष से वापस दिलाया जाए। वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेगा। वहीं थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह का कहना है कि किसी से कोई रुपया नहीं लिया गया। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें