फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांवत चौराहा पर बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल

विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में लूट थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की सुबह फोन पर बात करते जा रहे युवक से बाइक सवारों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला अग्रवाल निवासी गोविंद दुबे गुरुवार की सुबह अखबार बांटने के लिए जा रहा था। जब वह भांवत चौराहा के पास पहुंचा तभी फोन बजने लगा। उसने मोबाइल निकालकर जैसे ही बात करनी चाही तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया।

जब तक गोविंद कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार वहां से भाग चुके थे। पीड़ित ने काफी दूर तक बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन कुछ ही देर में वह आंखों से ओझल हो गए थे। वारदात के बाद थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें