फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे का खौफ : घर से नहीं निकल रही बीए की छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बीए की एक छात्रा शोहदे के खौफ के चलते घर से नहीं निकल रही है। उसे आए दिन फोन पर अश्लील बातें कर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़िता के पिता का कहना है कि परिवार दहशत में है। बेटी की परीक्षा होने वाली है उसे सुरक्षा दी जाए। साथ ही आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीए में पढ़ने वाली एक छात्रा को एक शोहदा फोन पर बदनाम करने की धमकियां दे रहा है। उसके घर के बाहर दीवार पर बदनाम करने के लिए अश्लील बातें भी लिख दीं। इसकी शिकायत जब थाने में की गई तो पुलिस नेे कार्रवाई करना भी मुनासिब नहीं समझा। हालात ये हैं कि छात्रा दहशत के चलते घर से बाहर नहीं निकल रही है। पुलिस से भी मदद न मिलने के बाद परिवार दहशतजदा है। एसपी राजेश एस को प्रार्थना-पत्र देकर पुत्री को सुरक्षा दिलाने व आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें